फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीए-एलएलबी की काउंसलिंग कल

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा कॉलेज में बीए-एलएलबी (पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम) के प्रवेश के लिए चल रही काउंसलिंग अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। पूर्व में ईडब्ल्यूएस वर्ग की काउंसलिंग 21 नवंबर को होनी थी, लेकिन उसी दिन आगरा कॉलेज स्थापना दिवस होने के कारण प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया गया था।
विज्ञापन


बीए एलएलबी प्रवेश की अंतिम चरण यानी ईडब्ल्यूएस वर्ग की काउंसलिंग बृहस्पितवार को आयोजित की जाएगी। प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि काउंसलिंग व दस्तावेज सत्यापन कार्य विधि संकाय परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। प्रवेश स्वीकृत होने पर अभ्यर्थियों को पांच कार्य दिवसों के भीतर शुल्क जमा करना होगा। अन्यथा प्रवेश निरस्त माना जाएगा। प्रवेशार्थियों को हाईस्कूल व इंटर की मूल अंकतालिकाएं, जाति व निवास प्रमाणपत्र, ट्रांसफर व चरित्र प्रमाणपत्र, समर्थ वेब पंजीकरण, दो पासपोर्ट फोटो, ऑनलाइन आवेदन प्रिंट तथा 425 रुपये की रसीद साथ लानी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें