माॅरीशस के मंत्री का स्वागत करते राई के सदस्य। स्रोत: संगठन
आगरा। रिस्पेक्ट एज इंटरनेशनल (राई) संगठन के 25 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मॉरीशन से पोर्ट लुइस स्थित मंत्रालय में सामाजिक एकीकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकजुटता मंत्री अशोक कुमार सुब्रोन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का स्वागत कढ़ाईदार पगड़ी पहनाकर किया। मंत्री ने मॉरीशस के इतिहास का उल्लेख करते हुए बताया कि गुलाम व्यापार के समय लगभग 50 हजार लोगों को इस द्वीप पर लाया गया था। आज वही लोग मॉरीशस की भारतीय समुदाय की सातवीं पीढ़ी के रूप में विकसित हुए हैं। बताया कि अकेले रह रहे वरिष्ठ नागरिकों के लिए मंत्रालय ने अब तक चार वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र स्थापित किए हैं। इस दौरान राई के डॉ. गिरीश सी. गुप्ता व अन्य सदस्यों को मॉरीशस के राष्ट्रीय पक्षी लकड़ी के डोडो की प्रतिमा भेंट की। इस दौरान वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अधिकारी मधुब मेस्वरी और मीनाक्षी रामस्वामी, नरीडू और प्रशासनिक सचिव पाटपुर मौजूद रहे। ब्यूरो