फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा फार्म 18 से भरे जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों मेें स्नातक स्तर पर बीए, बीएससी, बीकॉम पाठ्यक्रमों में शैक्षणिक सत्र 2021-22 से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। इन पाठ्यक्रमों में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रस्तावित है। इसके लिए परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू हो जाएगी। 26 फरवरी आखिरी तारीख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि छात्र-छात्राएं संबंधित कॉलेज के माध्यम से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.dbrau.org.in पर जाकर परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। यह जानकारी संबद्ध कॉलेजों की लॉगिन आईडी पर भी उपलब्ध करा दी गई है। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरे जाने के संबंध में कॉलेजों से पोर्टल पर संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी मांगी गई थी। सभी कॉलेजों ने अभी जानकारी उपलब्ध नहीं कराई है। वही कॉलेज परीक्षा फॉर्म भरवा पाएंगे, जिन्होंने पोर्टल पर पाठ्यक्रमों की जानकारी अपलोड कर दी है।
आगरा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों के परीक्षा फॉर्म भरवाने में कॉलेजों को परेशानी न हो इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वीडियो तैयार कराया गया है। इस वीडियो में विश्वविद्यालय के प्रो. मनु प्रताप की ओर से परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया विस्तार से बताई गई है। प्रत्येक चरण को समझाया गया है। इस वीडियो को विश्वविद्यालय के फेसबुक पेज (www.facebook.com/AgraUniversityPage) पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन

वीडियो में बताया गया है कि परीक्षा फॉर्म भरवाने के लिए कॉलेज को अपना कॉलेज कोड, यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर पेज खोलना होगा। इसके बाद संबंधित कॉलेज में संचालित मेजर व माइनर विषयों के समूह का विवरण खुल जाएगा। इसमें एक संकाय में से दो मेजर विषयों का चयन छात्र को करना है, तीसरे मेजर विषय का चयन उसी संकाय या फिर किसी दूसरे संकाय से किया जा सकता है। इसके बाद भी यदि किसी को परीक्षा फॉर्म भरने में समस्या आती है, संबंधित जिले के समन्वयक से संपर्क कर सकता है। इनके नंबर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। कॉलेज की लॉगिन आईडी पर भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें