फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B.ed Entrance 2020: कुलपति ने दिए परीक्षा केंद्रों के लिए खास निर्देश

Sat, 08 Aug 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

कुलपति ने कहा, दोनों की पाली की परीक्षा से पहले केंद्र को सैनिटाइज कराएं
 
विज्ञापन
परीक्षा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा नौ अगस्त को जिले के 42 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के संबंध में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में अधिकारियों और परीक्षा से जुड़े केंद्र प्रतिनिधियों, केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। उन्हें दिशा-निर्देश दिए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने कहा कि दोनों पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र को सैनिटाइज जरूर कराया जाए। पीने के साफ पानी, मेडिकल किट आदि की व्यवस्थाएं की जाएं, जिससे विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी न हो। 
विज्ञापन


बैठक में एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी ने कहा कि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 21 तहसीलदारों को केंद्र प्रतिनिधि के तौर पर लगाया गया है। जिन शिक्षकों को पर्यवेक्षक, कक्ष निरीक्षक के रूप में लगाया जा रहा है, वह खुद अनुभवी हैं।

ध्यान दिया जाएगा कि परीक्षा कोरोना वायरस के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों को पालन करते हुए ही संपन्न कराई जाए। विश्वविद्यालय के कुलसचिव व परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. अंजनी कुमार मिश्र ने केंद्र व्यवस्थापकों से कहा कि दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही परीक्षा संपन्न कराई जाए। 
विज्ञापन
Trending Videos

संचालन परीक्षा के समन्वयक प्रो. संजीव कुमार ने किया, उन्होंने केंद्र अधीक्षकों व केंद्र व्यवस्थापकों को नियमों की जानकारी दी। बैठक में एसपी सिटी, लखनऊ से आए दो प्रतिनिधि के अलावा प्रो. संजय चौधरी, प्रो. अनिल वर्मा, प्रो. मोहम्मद अरशद, प्रो. मनुप्रताप सिंह, प्रो. यूसी शर्मा, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. दिवाकर खरे, डॉ. यूएन शुक्ला मौजूद रहे। 

कोरोना से बचाव के लिए खास इंतजाम
अभ्यर्थियों को मास्क लगाए रखने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कराया जाएगा। बुखार होने पर अभ्यर्थी को अलग स्थान पर बैठाकर परीक्षा दिलाई जाएगी। कक्षों को दोनों पाली की परीक्षा से पहले सैनिटाइज करना है। 

प्रवेशपत्र का प्रिंट आउट व एक खुद की फोटो जमा करनी होगी
आगरा। अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर प्रवेशपत्र का प्रिंट आउट और एक खुद की फोटो जमा करनी होगी। फोटो से अभ्यर्थी के प्रवेशपत्र का मिलान किया जाएगा। प्रवेशपत्र डाउनलोड किया गया है। 
 
विज्ञापन

एक नजर आंकड़ों पर
- 42 केंद्रों पर दो पाली में होगी परीक्षा।
- 19,600 अभ्यर्थी जिले के केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
- 21 केंद्र प्रतिनिधि जिला प्रशासन की ओर से लगाए गए हैं। 
- 84 पर्यवेक्षक विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैनात किए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें