फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: एटीएम काटकर 26 लाख की चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार, रखते हैं शराब पीने, महंगे मोबाइल और कपड़ों का शौक

Thu, 17 Nov 2022 09:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एएसपी ने बताया कि आरोपी शराब, महंगे मोबाइल और महंगे कपड़ों के शौकीन हैं। इसकी वजह से एक संगठित गिरोह बनाया। तीनों एक चोरी के मामले में मुरैना जेल में बंद थे।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जीटी रोड अरुणा नगर के पास से एक नवंबर की रात एक्सिस बैंक का एटीएम काटकर 26 लाख 5500 रुपये चोरी किए गए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया। तीन आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर 11 लाख रुपये बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में बताया कि चोरी की वारदात में शामिल मानपाल निवासी मोहल्ला भूतेश्वर बिलराम गेट, देवेंद्र निवासी मोहल्ला योगमार्ग थाना सोरों कासगंज और वीरेश निवासी खेड़ा खड़ौआ थाना पाली मुकीमपुर जिला अलीगढ़ को गंजडुंडवारा रोड स्थित अग्रवाल राइस मिल के पास पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। इनसे आठ लाख रुपये मौके से और 2.92 लाख बैंक खातों से जब्त किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त कार, एटीएम काटने में इस्तेमाल किए गए उपकरण, तीन तमंचे, पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। 

पूछताछ में शहजाद निवासी मेवात, हरियाणा का नाम भी सामने आया है, जिसकी तलाश की जा रही है, जबकि विनीता पत्नी वीरेश निवासी खेड़ा खड़ौआ के पास चोरी की रकम छिपाने के लिए रखी गई थी। इसके चलते अपराध में शामिल किया गया है। बताया कि चोरी की वारदात का खुलासा करने के लिए सीओ प्रशिक्षु सुधांशु शेखर के नेतृत्व में शहर कोतवाल सुधीर सिंह राघव, स्वाट टीम प्रभारी शंभूनाथ सिंह, मंडलीय स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह पंवार और जोन एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित को लगाया गया था। डीआईजी दीपक कुमार की ओर से टीमों को 50 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें Mainpuri Bypoll: डिंपल यादव को हराने के लिए भाजपा ने उतारे छह मंत्री, इन्हे दी गई बड़ी जिम्मेदीरी

मुरैना जेल में बंद होने के बाद एटीएम काटने का बना था गैंग

एएसपी ने बताया कि आरोपी शराब, महंगे मोबाइल और महंगे कपड़ों के शौकीन हैं। इसकी वजह से देवेंद्र, वीरेश और मानपाल ने एक संगठित गिरोह बनाया। तीनों एक चोरी के मामले में मुरैना जेल में बंद थे, जहां शहजाद से मुलाकात हुई। शहजाद एटीएम काटने में माहिर था। तभी से एटीएम काटने की योजना बनाई गई। चारों ने धुमरी, अलीगंज, मैनपुरी, जलेसर और एटा में लगे बैंकों के एटीएम की रेकी की थी। इस दौरान एक्सिस बैंक एटीएम के बाहर पड़ी नोटों की गड्डियों पर चढ़ाई जाने वाली रबर पर्चियों से ज्यादा कैश का अनुमान लगाया और वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें