फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाग्रति हास्पिटल में मरीज से ठगी, हंगामा

Mon, 23 Mar 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बाईपास भगवान टाकीज चौराहा पर जाग्रति हास्पिटल में इलाज के नाम पर धौलपुर के मरीज से ठगी कर ली। छह हजार रुपये वसूलने के बाद 17 हजार रुपये और मांगे। न मरीज की बीमारी बताई और न इलाज करने वाले डाक्टर का नाम। रुपये देने से मना करने पर हास्पिटल स्टाफ गुंडई पर उतर आया। इस पर हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने साढ़े पांच हजार रुपये में समझौता करा दिया। तीमारदार मरीज को डिस्चार्ज करा ले गए।
विज्ञापन

भोला सैफऊ, धौलपुर निवासी संजय खान को पीठ दर्द की शिकायत थी। उसके भाई जाकिर को धौलपुर के एक एंबुलेंस चालक ने जाग्रति हास्पिटल में सस्ता इलाज होने की बात कही। इस पर शनिवार को संजय को भर्ती करा दिया गया। डाक्टर ने मरीज को चेकअप कर आईसीयू में शिफ्ट कर दिया। छह हजार रुपये जमा करा लिए। आरोप है कि रविवार को जांच और दवा के नाम पर 17 हजार रुपये और देने को कहा।
खुद को हास्पिटल मैनेजर बताने वाले विनोद चौधरी का कहना है कि डाक्टर नहीं हैं, जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत हैं। सीएमओ डा. आनंद वर्मा ने बताया कि सोमवार को टीम भेजी जाएगी, पंजीकरण और डाक्टरों का पैनल का सत्यापन होगा।  
विज्ञापन

 
मरीज से ठगी गंभीर मामला है। आरोपी की जांच कराई जाएगी, चिकित्सकीय मानक भी परखें जाएंगे। डा. एचएस दानू, एडी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य

पूर्व में पड़ चुका है छापा
बीते दिनाें स्वास्थ्य विभाग यहां छापेमार कार्रवाई कर चुका है। पैनल के डाक्टर नहीं मिले थे। नर्सिग स्टाफ भी अनट्रेंड था। एसीएमओ डा. अजय कपूर ने बताया कि यहां काफी खामियां मिली थीं।
विज्ञापन


बोर्ड पर डाक्टर का नाम नहीं
हास्पिटल के बाहर डाक्टराें के नाम का बोर्ड नहीं लगा है। अंदर केबिन में जरूर डा. एसके छाबड़ा लिखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें