अमांपुर । कस्बे के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन एवं फूलवती कन्या इंटर कालेज नगला गुलरिया में छात्र छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। जिससे साइबर अपराधों से छात्र छात्राएं जागरूक होकर अपने को बचा सकें।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सिया मौर्य ने कहा कि साइबर अपराध की बढ़ती घटनाओं की रोक थाम के लिए के लिए साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें लोगों को साइबर अपराध से कैसे बचा जाए, इसके बारे में बताया जा रहा है। यदि साइबर ठगी के शिकार हो जाए तो क्या करें, शिकायत कैसे और कहां करें।
इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जालसाज विभिन्न तरह से ओटीपी प्राप्त कर खातों से धन की निकासी करते हैं। कभी भी ओटीपी को अनजान के साथ शेयर न करें। इस दौरान प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, प्रबंधक बृजेश वर्मा, प्रधानाचार्य अनीता राजपूत, संजय सोलंकी, आकाश गुप्ता सहित विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहीं ।