मैनपुरी। नगर के कचहरी रोड स्थित रज्जो देवी कबीर आश्रम के महंत अमर साहेब को श्रेष्ठ प्रवचन के लिए बाराबंकी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मुख्यअतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने प्रदान किया।
बाराबंकी के ग्राम मूजापुर आश्रम पर संत निष्ठा साहेब सेवा ट्रस्ट के बैनर तले सत्संग का आयोजन विगत दिनों किया गया था। इसमें मैनपुरी के कबीर आश्रम के महंत अमर साहेब ने अपने प्रवचन से लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने महंत अमर साहेब को शांत स्वभाव व उच्च श्रेणी का प्रवचन करने पर सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया था। सम्मान मिलने पर कबीर आश्रम के भक्त आत्माराम दास, महेंद्र दास, श्रीकृष्ण दास, हरिओम दास, राजेंद्र दास, गिरीश चंद्र दास, सीपी सिंह, सुभाष दास, संराम दास, जितेंद्र सिंह, हाकिम सिंह, रामू गुप्ता आदि ने हर्ष प्रकट किया है।