फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Route Diversion: यमुना किनारा मार्ग पर जाने से बचें, दो दिन का डायवर्जन; ये रहेगी व्यवस्था

Fri, 11 Oct 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा को लेकर यमुना किनारा मार्ग पर डायवर्जन किया गया है। इस मार्ग पर दो दिन जाने से बचें। यहां बदले हुए रूट से वाहन गुजर सकेंगे। 
 
विज्ञापन
आगरा रूट डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दशहरा पर जुलूसों के आयोजन को देखते हुए शुक्रवार और शनिवार को भी यमुना किनारा मार्ग पर रूट परिवर्तित रहेगा। लोगों को जाम से बचाने के लिए अलग-अलग स्थान पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

शोभायात्रा जुलूस और प्रतिमाओं का विसर्जन हाथी घाट, कैलाश घाट व अन्य घाटों पर किया जाता है। सहायक पुलिस आयुक्त यातायात सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि यमुना किनारा पर सिर्फ विसर्जन के लिए जाने वाले वाहनों को ही प्रवेश मिलेगा। अन्य वाहन परिवर्तित मार्ग से निकलेंगे। सिकंदरा क्षेत्र में जुलूसों को देखते हुए अलग से यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई हैं।

ये की गई व्यवस्था
- वाटरवर्क्स चौराहे से यमुना किनारे होते हुए श्मशान घाट चौराहे तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड, ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वह सभी इनर रिंग रोड से जाएंगे।

- एत्माद्दौला की तरफ से आंबेडकर पुल होकर व्यावसायिक वाहन बेलनगंज या यमुना किनारा मार्ग पर नहीं आएंगे।
- बेलनगंज, एसीपी छत्ता कार्यालय से यमुना किनारे कोई भी व्यावसायिक छोटा-बडा वाहन नहीं जाएगा।

- बेलनगंज चौराहे से सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों का आवागमन एसीपी छत्ता कार्यालय कट के मध्य प्रतिबंधित रहेगा। वाहन दरेसी से जाएंगे।
- बिजलीघर से रोडवेज या टूरिस्ट, व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथी घाट की तरफ नहीं जाएगा।

- विक्टोरिया पार्क से कोई भी बड़ा वाहन बस, ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि यमुना किनारे नहीं जाएंगे।
- यमुना किनारे पर हाथी घाट पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के समय वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

- हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। अन्य वाहन श्मशान घाट की तरफ परिवर्तित मार्ग से जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्ट्रेची ब्रिज रेलवे पुल, एत्माद्दौला की तरफ से वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

- यमुना किनारे से डायवर्ट किए गए परिवहन विभाग की बसें, अन्य वाहन एमजी रोड, इनर रिंग रोड से आ और जा सकेंगे।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें