फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर दौड़ा जंगली जानवर: ऑटो हुआ भीषण दुर्घटना का शिकार, चालक की मौत; दो महिलाएं घायल

Mon, 09 Mar 2026 11:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के चित्राहाट क्षेत्र में जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
ऑटो चालक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना चित्राहाट में सोमवार तड़के भीषण सड़क दुर्घटना में ऑटो चालक की मौत हो गई, जबकि शादी समारोह से लौट रही दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा नगला ब्रज गांव के पास उस समय हुआ जब सड़क पार कर रहे एक जंगली जानवर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार की तड़के लगभग 4:30 बजे हुई। पारना गांव निवासी सुनील मिश्रा (55) अपने ऑटो से दो अन्य महिलाओं, शारदा देवी और पूजा के साथ, इटावा के कुइयां गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान, सड़क पर अचानक एक जंगली जानवर आ गया। जानवर से बचने के प्रयास में सुनील मिश्रा ने ऑटो को मोड़ने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठे और ऑटो सड़क पर पलट गया।

दुर्घटना के बाद चालक सुनील मिश्रा और दोनों महिलाएं ऑटो के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने तुरंत दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर, चिकित्सकों ने सुनील मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शारदा देवी और पूजा का इलाज जारी है, जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


सुनील मिश्रा की मौत से उनके परिवार में गहरा शोक फैल गया है। चित्राहाट की प्रभारी निरीक्षक सीमा सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें