प्रीमेच्योर डिलीवरी की वजह से जन्म लेने वाले चोरों बच्चों की हालत गंभीर है। इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
आगरा में यमुना पार स्थित प्रकाश नगर के ऑटो चालक की पत्नी ने सोमवार को चार बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों की हालत गंभीर है। इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है।
विज्ञापन
ट्रांस यमुना डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रकाश नगर के मनोज कुमार की पत्नी खुशबू ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इसमें एक बेटा और तीन बेटियां हैं। लड़के का वजन एक किलोग्राम है। तीन लड़कियों का वजन क्रमशः 900 ग्राम, 700 ग्राम और 600 ग्राम है।
डॉक्टर अभिषेक गुप्ता ने बताया कि प्रीमेच्योर डिलीवरी होने के कारण इनका पूर्ण विकास नहीं हुआ। ऐसे में इनको नवजात सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। शिशुओं के पिता मनोज कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाता है। पत्नी के प्रसव पीड़ा होने पर यमुनापार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां अल्ट्रासाउंड कराने पर डॉक्टर ने गर्भ में चार बच्चे बताए थे।
विज्ञापन
इस पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने प्रसव कराया। मनोज कुमार ने बताया कि तीन बेटियां पहले से हैं। डॉक्टरों ने चारों बच्चों के लालन-पालन के लिए आर्थिक सहयोग करने के लिए कहा है।