फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में ऑटो चालक की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप

Tue, 31 Oct 2017 08:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पर‌िवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में पुलिस की पिटाई के बाद ऑटो चालक की मौत हो गई। आरोप है कि रोड पर जाम लगने का गुस्सा पुलिस ने ऑटो चालक पर उतार दिया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फेफड़ों की बीमारी सेप्टिसीमिया बताया गया है। इसके चलते पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


बता दें कि लल्लू मूल रूप से शमसाबाद का रहने वाला था। दस साल से राजपुर में किराए पर रह रहा था। पिछले साल ही अपना मकान बनाया था। किराए पर लेकर ऑटो चलाता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। 

विधवा भाभी राजरानी के पास रहता था। राजरानी ने बताया कि वह सोमवार रात घर पहुंचा, तो उसकी सांस उखड़ रही थी। उसने बताया था कि उसे पुलिस ने पीटा है। वह रात भर तड़पता रहा। अकेली होने के चलते उसे अस्पताल नहीं ले जा सकी। 
विज्ञापन


सुबह दस बजे सदर थाना पहुंची, तो वहां इंस्पेक्टर ने कह दिया कि जिला अस्पताल ले जाओ। यहां उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ सदर उदयराज सिंह ने बताया कि परिवारीजनों ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया था, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मृत्यु का कारण बीमारी आया, शव पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। इस कारण से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें