फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औटा चुनाव: शिक्षक संघ के 26 पदों के लिए मतदान, 87.52 प्रतिशत वोट पड़े

Mon, 21 Dec 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आधे घंटे देर से शुरू हुआ मतदान, 87.52% वोट पड़े
  • आगरा व अलीगढ़ मंडल के 39 एडेड कॉलेजों के 1250 में से 1094 शिक्षकों ने मतदान किया
विज्ञापन
शिक्षक संघ चुनाव के मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) चुनाव में रविवार को बीवीआरआई बिचपुरी में शिक्षकों ने मतदान किया। विश्वविद्यालय से संबद्ध आगरा व अलीगढ़ मंडल के 39 एडेड कॉलेजों के 1250 में से 1094 शिक्षकों ने वोट डाला। मतदान आधे घंटे देर से शुरू हुआ, कुल 87.52 फीसदी वोट पड़े। देर रात तीन राउंड की मतगणना के बाद एसबी कॉलेज अलीगढ़ के डॉ. ओमवीर सिंह और महामंत्री पद पर आगरा कॉलेज के डॉ. भूपेंद्र चिकारा प्रतिद्वंद्वियों से आगे चल रहे थे।
विज्ञापन



सुबह नौ बजे की जगह 9:30 बजे मतदान शुरू हो पाया। उससे पहले प्रत्याशियों की आपत्तियों का निस्तारण किया गया। मतदान के लिए बूथों पर भीड़ दोपहर 12 बजे के बाद बढ़नी शुरू हुई। दोपहर दो बजे तक लंबी लाइन लगी हुई थी। दोपहर 02:30 बजे परिसर का गेट बंद कर दिया गया। जो शिक्षक अंदर थे, या लाइन में लगे थे, उनको ही मतदान करने दिया गया। करीब 03:30 बजे मतदान बंद हुआ। आधे घंटे बाद मतपत्रों को मतगणना हाल में ले जाया गया। प्रत्याशियों के सामने बॉक्स की सील खोलकर मतपत्रों को निकाला गया। 100-100 मतपत्रों का बंडल बनाया गया। शाम करीब 6:30 बजे मतगतना शुरू हो सकी। खबर लिखे जाने तक मतगणना चल रही थी।


प्रत्येक शिक्षक ने 20 प्रत्याशियों को मत दिया
आगरा। प्रत्येक शिक्षक ने 20 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया। दो मतपत्र बनाए गए थे। एक पर औटा के पदाधिकारी- अध्यक्ष, महामंत्री, उपाध्यक्ष (दो पुरुष व एक महिला), संयुक्त सचिव (एक पुरुष व एक महिला), कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के नाम थे। दूसरे मतपत्र पर औटा के 10 कार्यकारिणी सदस्य और फुपुक्टा के दो सदस्य पद के प्रत्याशियों के नाम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

51 प्रत्याशियों के लिए मतदान किया गया
औटा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्य पद के साथ फुपुक्टा के सदस्य पद के लिए कुल 51 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। अध्यक्ष पद पर पांच, महामंत्री दो, उपाध्यक्ष (पुरुष) पर सात, उपाध्यक्ष (महिला) पर तीन, संयुक्त सचिव (पुरुष) पर चार, संयुक्त सचिव (महिला) पर तीन, कोषाध्यक्ष पर तीन, औटा कार्यकारिणी सदस्य पर 20, फुपुक्टा पर सदस्य पद पर चार प्रत्याशी रहे। 


अंतिम समय तक प्रचार करते रहे प्रत्याशी
प्रत्याशी अंतिम समय तक प्रचार में लगे रहे और अपने पक्ष में मतदान करने के लिए शिक्षकों से अपील करते रहे। प्रत्याशी शिक्षकों को अपना परिचय देने के साथ विजिटिंग कार्ड दे रहे थे। चुनाव में लगे शिक्षकों, प्रत्याशियों के अलावा सभी मतदाता शिक्षकों के लिए दोपहर के खाने की व्यवस्था की गई। शाम को खाने के पैकेट मंगाए गए। 

शिक्षकों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया
मतदान के दौरान शिक्षकों से सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। हालांकि शिक्षकों ने मास्क जरूर लगा रखे थे। जगह-जगह सैनिटाइजर रखवाए गए थे। चुनाव अधिकारी डॉ. एसपी सिंह का कहना है कि शिक्षकों से पहले ही सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की गई थी। सुबह इसका पालन कराया गया। दोपहर में भीड़ बढ़ने के साथ व्यवस्था गड़बड़ाई। मास्क सभी ने लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें