फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime News: चाची ने किया नौ साल के भतीजे का कत्ल, करंट लगाकर ली जान...इसलिए बाथरूम में छिपा दी लाश

Tue, 14 Jan 2025 03:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

Agra 9 Year Old Boy Killing Case: आगरा में नौ साल के आरव के लिए अपने चाचा वीर सिंह का प्यार ही उसकी जान का दुश्मन बन गया। चाची ने बेरहमी से मासूम की जान ली। इसके बाद खुद को बचाने के लिए उसकी लाश को बाथरूम में रख दिया। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में चाची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा के प्रेम नगर में नौ साल के आरव की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल कोई और नहीं बल्कि आरव की चाची निकली। चाचा का आरव को लेकर बेइंतहा प्यार उसके कत्ल की वजह बन गया। चाची गजना ने ईर्ष्या में भतीजे को कमरे में बुलाकर करंट लगाकर तड़पा-तड़पाकर मार डाला। बचने के लिए शव को बाथरूम में छिपा दिया। बाथरूम में बिजली का बोर्ड न होने से पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है। 
विज्ञापन



 

बाथरूम में मिली थी मासूम की लाश
पूजा वाली गली, प्रेम नगर निवासी जूता कारीगर रमेश का नौ वर्ष का बेटा आरव शनिवार दोपहर छत पर पतंग उड़ाने गया था। तभी लापता हो गया था। परिवार के लोगों ने तलाश की, लेकिन मिला नहीं। बाद में छत पर बने बाथरूम में वो मृत मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में माैत का कारण करंट लगना आया। पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से जांच की।

ये भी पढ़ें -  UP: खेतों की रखवाली करने जा रहा था किसान, नदी से गुजरा...तभी खींच ले गई मौत; परिजनों में मचा कोहराम


 

चुपचाप कमरे में बैठी रही चाची
छत पर मृतक के चाचा राजवीर उर्फ वीर सिंह और उनकी पत्नी गजना रह रही थीं। परिवार के लोगों ने गजना पर ही शक जताया। वह घटना के समय अपने कमरे में माैजूद थी। परिवार के लोग बेटे की तलाश में सबसे पहले उसी से पूछने गए थे, उसने जानकारी होने से मना कर दिया था। बाद में बाथरूम में शव मिला।

ये भी पढ़ें -  UP: रियल हीरो बना एंबुलेंस चालक, प्रसूता की जान बचाने के लिए...45 मिनट में तय किया डेढ़ घंटे का सफर
 
विज्ञापन

इस बात पर हुआ पुलिस को शक
 एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि जांच में पता चला कि बाथरूम के बाहर बिजली का बोर्ड था। आरव को करंट भी हाथ के पिछले हिस्से में लगा था। इससे हत्या का शक हुआ। आरव को करंट कैसे लगा, इस बिंदु पर जांच की गई। पुलिस ने प्रथम तल पर रहने वाली गजना से पूछताछ की।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें