फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त में अप्रैल-मई जैसी गर्मी, सूबे में दूसरे नंबर पर आगरा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। ताजनगरी में अगस्त के महीने में अप्रैल-मई जैसी गर्मी पड़ रही है। तीन दिन तक लगातार सबसे गर्म रहा आगरा शुक्रवार को दूसरे नंबर पर रहा। दोपहर में तेज चिलचिलाती धूप रही और पारा सामान्य से तीन डिग्री ऊपर रहा।
विज्ञापन

शुक्रवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पारा सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस और रात में दो डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण बाजारों और स्मारकों में पहुंचे लोग छांव की तलाश करते रहे। ताजनगरी में अधिकतम आर्द्रता 72 फीसदी तक रही।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में तापमान में कमी के आसार हैं। रविवार शाम से बादलों की लुकाछिपी शुरू हो सकती है, इससे दिन में तापमान में भी दो डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। सोमवार को बारिश के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें