फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना पुलिस ने करीब डेढ़ वर्ष पूर्व एक ग्राम प्रधान पर जानलेवा हमला करने के वांछित को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर गैर जनपदों में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरचंद्रपुर निवासी ग्राम प्रधान सुखदेव तोमर 16 जून 2019 को साथी अरुण प्रताप के साथ आगरा से लौट रहे थे। कार जब रात करीब 11:30 बजे हरचंद्रपुर तिराहे के पास पहुंची। तभी ब्रेकर के पास सोनू सिकरवार निवासी गांव गुज्जा थाना सौरिंख कन्नौज व साथियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इससे सुखदेव व अरुण घायल हो गए थे। मामले में सोनू व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई थी।
प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि एक हमलावर धर्मेंद्र राठौर पुत्र नरेश कुमार निवासी जलेसर रोड गली नंबर तीन इंद्रा नगर थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। मंगलवार की सुबह धर्मेंद्र को जटपुरा चौराहा के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया। बताया कि आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। वह एक शातिर अपराधी है, उस पर फिरोजाबाद, आगरा में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें