फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ चलने से मना करने पर प्रेमी ने किया था जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव तिसौली में शादीशुदा महिला पर जानलेवा हमले के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। सीओ ने पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रेमिका के साथ चलने से मना करने पर प्रेमी ने जान लेने की कोशिश में हमला किया था। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। आरोपी ने जुर्म का इकबाल किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तिसौली निवासी जयवीर सिंह की शादी करीब 17 दिन पूर्व थाना किशनी के गांव कुरसंडा निवासी सुलेखा के साथ हुई थी। चार दिन पूर्व पति के दिल्ली चले जाने के बाद रात के समय सुलेखा पर किसी ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को वारदात का खुलसा किया है। सीओ अमर बहादुर ने बताया कि सुलेखा पर जानलेवा हमला करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका ही प्रेमी सुमित पुत्र महेश चंद्र निवासी गांव कुरसंडा था।
दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं, करीब तीन वर्ष से प्रेम संबंध चल रहे थे। पांच दिसंबर की रात प्रेमिका के बुलाने पर ही वह साइकिल से उसके घर पहुंचा था। वहां सुमित ने सुलेखा से साथ चलने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। यह बात सुनकर प्रेमी सुमित आग बबूला हो गया।
विज्ञापन

साथ लाए चाकू से उसने सुलेखा पर हमला कर दिया। सुलेखा की चीख सुनकर जब घर में सो रहे लोग व आसपास के लोग जागे तो आरोपी वहां से भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को उसे फर्दपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त चाकू और मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस के हाथ लगा था प्रेमी का मोबाइल
महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद सुमित हड़बड़ाहट में साइकिल लेकर भाग गया था, लेकिन वह अपना मोबाइल सुलेखा के कमरे में ही छोड़ गया था। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान उक्त मोबाइल बरामद कर लिया था। आरोपी के मोबाइल की खुलासे में अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें