फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा महिला को जान से मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा निवासी एक विधवा ने ससुरालीजनों पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। बताया कि वह लोग उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की हत्या करना चाहते हैं। ताकि जायदाद में हिस्सा न देना पड़े।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विधवा रूची ने तहरीर दी है, बताया कि 15 मई 2021 को यादव नगर निवासी मनोज कुमार के साथ उसकी शादी हुई थी। तीन सितंबर को पति की मौत हो गई। उसे पता चला कि वह तीन माह की गर्भवती है। जब यह बात ससुरालीजनों को पता चली तो वह लोग उसकी संतान की जान लेने पर उतारू हैं।
मारपीट करते हुए आए दिन किसी न किसी तरह से गर्भ गिराने की कोशिश की गई। 25 दिसंबर को ससुरालीजनों ने जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। वह बेहोश हो गई तो ससुरालीजन उसे मरा समझ कर भाग गए। उसने पुलिस को सूचना दी तो जांच करने आए पुलिसकर्मी उसकी बात सुने बिना ही समझौता करने की कह कर वहां से चले गए। जिसके बाद उसने अपने पिता को पूरी घटना बताई। मामले में तहरीर मिलने के बाद चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें