फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छात्रा के अपरहण का प्रयास, घेराव पर छोड़कर भागे

Mon, 13 Jan 2025 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमांपुर। कॉलेज जा रही छात्रा का कार सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। जानकारी होने पर परिजन के घेराव करने पर युवक छात्रा को कार से उतार कर भाग गए। छात्रा के बाबा ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह अमांपुर कस्बा के एक मोहल्ले की छात्रा पढ़ने के लिए कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में दो युवकों ने अचानक कार उसके सामने लगा दी और छात्रा को धमका कर जबरन उसे कार में बैठा लिया। इसकी जानकारी छात्रा के परिजन को हुई तो उन्होंने बाइक आदि से कार का पीछा किया। आरोपी अपने आपको घिरा देखते हुए छात्रा को कार में उतार कर फरार हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार की चेकिंग की, लेकिन कार हाथ नहीं लगी। मामले में छात्रा के बाबा ने पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी विपिन यादव एवं अनुराग निवासीगण देवरी थाना अमांपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक चंचल सिरोही ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें