फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: घर के बाहर से युवती को अगवा करने की कोशिश, चीखने पर की पिटाई...भीड़ जुटते ही भागे कार सवार

Mon, 15 Jul 2024 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा के फतेहाबाद रोड पर कार सवारों ने युवती को अगवा करने का प्रयास किया। युवती ने शोर मचाया तो उसकी पिटाई कर दी। शोर सुन भीड़ जुटने लगी, जिसे देख आरोपी वहां से भाग निकले। 

 
विज्ञापन
agra police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के वीआईपी माने जाने वाले फतेहाबाद रोड पर कार सवार युवकों ने दुस्साहस दिखाया। घर के बाहर टहल रही युवती को कार से अगवा करने की कोशिश की गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र की युवती ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात 11 बजे वह खाना खाने के बाद घर के बाहर टहल रही थी। इसी दरम्यान हावर्ड प्लाजा के पास कार सवार ताजगंज का फैसल अफजाल, फरहान, छिपीटोला का ध्रुव सोलंकी और मंटोला का फरहान अपने दो अज्ञात साथियों के साथ आए। उसे जबरन कार में ले जाने लगे। चीखने पर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

युवती ने बताया कि आरोपी काफी समय से उसे परेशान कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें