फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब के ठेके से 1.34 लाख की नकदी चोरी

Mon, 15 Jul 2024 04:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सिढ़पुरा रोड पर क्षेत्र के ग्राम बहाेरनपुर में शनिवार की रात्रि शराब के ठेके के काउंटर से 1.34 लाख चोरी कर लिए गए। मामले में ठेका संचालक ने बाइक सवार तीन आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर रिपेार्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।ग्राम बहोरनपुर में दिनेश सिंह निवासी ताजपुर शराब का ठेका संचालित करता है। उसकी दुकान पर पूरे दिन की बिक्री का कैश एकत्रित किया जा रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन लोग दुकान पर लगभग दस बजे पहुंचे। जिनमें से एक ने अंग्रेजी शराब और एक ने देशी शराब की मांग की। दुकान पर मौजूद सेल्समेन सुनील और प्रवेश शराब लेने के लिए अंदर गए और जब वापस लौटकर आए तो तीनों युवक वहां नहीं थे। उन्होंने काउंटर देखा ताे उनके होश उड़ गए। काउंटर पर रखे 1.34 रुपये वहां से गायब थे। बाइक सवार तीनों लोग मौके से भाग गए थे। इसके बाद सेल्समैन सुनील ने नकदी चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें