फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वन विभाग की जमीन पर कब्जे का प्रयास...जड़ समेत उखाड़ दिए पेड़, विकसित की जा रही काॅलोनी; एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Nov 2025 10:55 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

उत्तर प्रदेश के आगरा में वन विभाग की जमीन पर कब्जे का मामला सामने आया है। काॅलोनी विकसित करने के नाम पर हरे पेड़ जड़ समेत उखाड़ दिए गए। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाने में वन रक्षक ने ताज वन ब्लॉक के आरक्षित वन क्षेत्र में काॅलोनी बनाने के लिए वन भूमि पर कब्जा करने और हरे पेड़ काटने की शिकायत की है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


वन रक्षक संतोष कुमार गर्ग ने पुलिस को बताया कि 19 नवंबर को वह अपने सेक्शन ऑफिसर और वन दरोगा रामप्रकाश के साथ गश्त पर थे। तभी टिन के नगला क्षेत्र के पास वन सीमा से सटी भूमि पर खुदाई होती दिखी। मौके पर पहुंचकर पता चला कि भूमि के किनारे न्यू ताज सिटी कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों से पूछताछ में जानकारी हुई कि यह कार्य सुरेंद्र पटेल (निवासी अर्जुनपुरा मथुरा), मिहखान सिंह (निवासी औरैया), स्वतंत्र कुमार (निवासी इटावा) और सतेंद्र सिंह (निवासी शाहगंज) करा रहे हैं। आरोप है कि ये लोग रात के समय मशीन से सरकारी भूमि की खुदाई कर वन क्षेत्र को घेरने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन


इससे पहले गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने चेतावनी दी थी। इसके बाद भी आरोपियों ने वन क्षेत्र में आठ जूली लोरा प्रजाति के पेड़ों को जड़ समेत उखाड़कर गायब कर दिया। आरोपी कॉलोनी में जमीन लेने के इच्छुक लोगों को वन विभाग से अनापत्ति पत्र प्राप्त होने की कहकर गुमराह कर रहे हैं।

एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों पर भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें