फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्जुन अवार्डी महिला क्रिकेटर की पीड़ा: गेंदबाजी से बल्लेबाजों के छुड़ाए छक्के, अपने घर में भूमाफिया से परेशान

Mon, 12 Aug 2024 08:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

अर्जुन अवार्डी महिला क्रिकेटर पूनम यादव अपने घर में भूमाफिया से परेशान है। गेंदबाजी से मैदान में बल्लेबाजों के तो छक्के छुड़ा दिए। लेकिन अपने शहर में ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।  
विज्ञापन
क्रिकेटर पूनम और सांसद राजकुमार चाहर  - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी पूनम यादव की जमीन पर ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया गया। भूमाफिया के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें कार्रवाई की डर नहीं है। पूनम ने फोन करके पुलिस से शिकायत की। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। 

विज्ञापन


सदर तहसील क्षेत्र के कुण्डौल में आगरा-फतेहाबाद रोड पर क्रिकेटर पूनम यादव की जमीन है। उन्होंने इसकी बाउंड्री वॉल करवाकर गेट लगवाया हुआ है। इस पर पूर्व में भी भूमाफिया ने कब्जा करने की कोशिश की थी। अब रविवार को एक बार फिर ऐसा ही वाकया हुआ। 

भूमाफिया ने ताला तोड़कर कब्जा करने की कोशिश की। पूनम को जानकारी हुई तो उन्होंने फोन करके एसीपी से शिकायत की। पूनम के पिता ने बताया कि कुण्डौल पर जमीन पर लगे गेट का ताला तोड़कर भूमाफिया द्वारा कब्जा करने की कोशिश की गई। इसकी जानकारी होने पर बेटी ने मौके पर पहुंचकर एसीपी फतेहाबाद से शिकायत की। 
 

वहीं शिकायत के आधार पर डौकी थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर जय नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत पर एसआई मौके पर गए थे। ताला लगा हुआ था। क्रिकेटर पूनम यादव भी मौके पर मिलीं। ताला टूटने की ऐसी कोई घटना नहीं लग रही है।
 
विज्ञापन

पूनम यादव के द्वारा जो जमीन खरीदी गई थी, वह रोड किनारे उनको दिखाई गई थी। उसी के आधार पर खरीदी थी। लेकिन, दूसरे पक्ष का आरोप है कि जो जमीन खरीदी है। वह पीछे है, जबकि कब्जा आगे की जमीन पर किया गया है। यह राजस्व का मामला है। राजस्व टीम हल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें