फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडडू परोसने के विवाद में चले लाठी डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली (कासगंज)। ग्राम करनपुर में शनिवार की देर शाम तेरहवीं की दावत में लड्डू परोसने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ग्राम करनपुर निवासी सत्यदेव सिंह की मां सुदामा देवी का देहांत हो जाने पर तेहरवीं की दावत का आयोजन कराया गया। दावत के समय लड्डू परोसने को लेकर गांव के ही विपिन पुत्र प्रमोद व अभिमन्यु पुत्र सर्वेश के बीच विवाद हो गया। उस समय तो ग्रामीणों ने समझा बुझाकर दोनों को शांत कर दिया। सर्वेश जब अपने परिजनों के साथ दावत खाकर वापस घर जा रहा था तो रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे विपिन के परिजन सर्वेश पक्ष पर लाठी डंडों के साथ टूट पड़े। मारपीट में सर्वेश यादव, हरदीप यादव, प्रभास लाला, कलेक्टर यादव व सुरजीत को गंभीर रूप से घायल हो गए। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने बीच बचाव कर घायलों को बचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस सभी घायलों को स्वास्थ केंद्र लाई जहां मौजूद चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार देकर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें