फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे में गए युवक को बेरहमी से पीटा, मरा समझ खेत में छोड़़कर हमलावर फरार

Tue, 02 Jul 2019 04:53 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक मरणासन्न हालत में खेत में मिला। परिजनों ने घायल को आगरा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है। मामला मारपीट का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को नौशेहरा निवासी नंदलाल (20) पुत्र नाथूराम गांव में ही आयोजित भंडारे में गया था। उसके साथ गांव के अन्य युवक भी गए थे। भंडारा खाने के बाद युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने नंदलाल के साथ मारपीट कर दी। 

आरोप है कि हमलावरों ने उस पर चाकुओं से वार किए, जिससे उसके शरीर पर गहर घाव हैं। हमलावर उसे मरा हुआ समझ कर खेत में छोड़ कर भाग गए थे। देर रात जब युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। 
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

मंगलवार सुबह को युवक मरणासन्न हालत में एक खेत में पड़ा मिला। परिजन उसे आगरा के प्राइवेट अस्पताल ले गए। वहीं झगड़े की जानकारी पर थाना पुलिस पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि शराब पीने के बाद युवकों में विवाद हुआ है। जिसमें एक युवक के चोटें आई हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें