बसपा प्रत्याशी सऊद अली उर्फ जुनैद मियां
- फोटो : अमर उजाला
एटा के अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सऊद अली उर्फ जुनैद मियां ने जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान बसपा प्रत्याशी ने बताया कि मंगलवार शाम को वह जैथरा थाना क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे थे। इस दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो कार से कुछ लोगों ने पीछा किया। नगला बसा में घुसने पर कार आगे लगाकर हमें रोक दिया और पकड़कर मारने की बात कही।
बसपा प्रत्याशी ने बताया कि उनके साथ सरकारी सुरक्षाकर्मी और साथियों ने बढ़कर तीन लोगों को पकड़ लिया और दो भाग गए। बसपा नेता ने कहा कि उन्होंने पुलिस को तहरीर नहीं दी है। उधर, सीओ अलीगंज राजकुमार का कहना है कि इस तरह की कोई घटना संज्ञान में नहीं है और न ही बसपा नेता की ओर से कोई तहरीर ही दी गई है।