फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में 102 किलोग्राम गांजा मिला, तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद (आगरा)। वाहनों की जांच के दौरान सोमवार की रात पुलिस ने कार से 102 किलोग्राम गांजा समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों दो मध्य प्रदेश और एक अलीगढ़ का रहने वाला है। आरोपी विशाखापट्टनम से गांजा लाकर आगरा और आसपास के जिलों में बेचते थे।
विज्ञापन

सीओ सौरभ सिंह ने बताया कि सोमवार की रात फतेहाबाद थाना पुलिस अरनौटा पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। तभी बाह की तरफ से एक कार आती दिखी। चालक ने पुलिस देखी तो उसने कार मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन सिपाहियों ने घेराबंदी कर रोक लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें पिछली सीट के नीचे बोरों में 102 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने कार सवार तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ के मुताबिक पकड़े गए युवकों में गौरव सिंह निवासी मोरेना थाना गभाना, जिला अलीगढ़, अरविंद यादव उर्फ लल्लू निवासी सटई रोड, सिविल लाइन, छतरपुर, मध्य प्रदेश और वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू निवासी करौधी, थाना शाहनगर जिला पन्ना, मध्य प्रदेश हैं। पुलिस की पूछताछ में गांजा तस्करों ने बताया कि विखाशापट्टनम से गांजा लाकर आगरा व आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं। गांजे की तस्करी में वे तीन साल से जुड़े हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें