फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में लाठी-कुल्हाड़ी से हमला, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मनसुखपुरा के गांव करकोली में जमीन पर कब्जा करने के विवाद में पड़ोसियों ने लाठी-डंडे से हमला कर एक परिवार को घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

करकोली निवासी शिव सिंह ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोग उनकी पैतृक जमीन पर शनिवार को कब्जा कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर इन लोगों ने लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे शिव सिंह, संगीता, दयाशंकर, आशा घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दूसरे पक्ष ने जमीन को अपनी बताते हुए विपक्षी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। मामले में थानाध्यक्ष मनसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया पीड़ित की तहरीर पर हमले और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें