दोनों यात्रियों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए यात्रियों ने पुलिस को अपने नाम विपिन कुमार, नरेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी देलिक थाना व जिला प्रशासन कार्यालय देलिक नेपाल बताए गए हैं।
कानपुर रेलखंड पर भर्तना-इटावा रेलवे स्टेशन के बीच अवध एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार सुबह टिकट मांगने पर नेपाली यात्रियों ने डिप्टी सीआईटी पर हमला कर दिया। हमले में वे घायल हो गए। घायल डिप्टी सीआईटी दो यात्रियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
टूंडला हेड क्वार्टर के डिप्टी सीआईटी प्रमोद कुमार निवासी थाना नगला रुद्र , जनपद हाथरस अन्य साथियों के साथ दिल्ली की ओर जा रही अवध एक्सप्रेस में डयूटी कर रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह सवा छह बजे करीब ट्रेन भर्तना-इटावा के बीच पहुंची तभी एस-6 कोच में प्रमोद कुमार ने नेपाल मूल के दो यात्रियों से टिकट मांगा। इससे नाराज यात्रियों ने गाली-गलौज करते हुए पेन निकालकर उनके सिर पर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर कोच में बदमाश होने की आशंका पर दहशत फैल गई।
इसी बीच अन्य टीटीई मौके पर पहुंच गए और दोनों हमलावर यात्रियों को पकड़ लिया। जिन्हें वे अपने साथ टूंडला ले आए। दोनों यात्रियों को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। पकड़े गए यात्रियों ने पुलिस को अपने नाम विपिन कुमार, नरेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी देलिक थाना व जिला प्रशासन कार्यालय देलिक नेपाल बताए गए हैं। यह जानकारी जीआरपी थाना प्रभारी टूंडला अख्तर अली ने दी।