फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घर में चल रहा था देह व्यापार, पांच महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, मकान मालिक फरार

Fri, 26 Aug 2022 12:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र में बृहस्पतिवार की पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। मकान में देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं और दो ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के मोहन पैलेस मैरिज होम के पीछे चैतन्य लोक कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार हो रहा था। पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पुलिस ने यहां से पांच महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि देह व्यापार कराने वाला मकान मालिक साथी के साथ फरार हो गया। पकड़े गए आरोपियों से नकदी और देह व्यापार में प्रयोग करने वाली आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। 

विज्ञापन


थाना हाईवे पुलिस को सूचना मिली कि चैतन्य लोक कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार हो रहा है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि सीओ रिफाइनरी धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में एसएचओ छोटेलाल समेत पुलिस टीम ने छापा मारकर देह व्यापार में लिप्त पांच महिलाएं और दो ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने योगेश निवासी नरहौली और बजरंगी पांडेय निवासी जामिया नगर न्यू फ्रेंडस कॉलोनी दक्षिण दिल्ली के अलावा पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान देह व्यापार कराने वाला मास्टरमाइंड मकान स्वामी कुलदीप चौधरी और एक अन्य फरार हो गया। हाईवे पुलिस इनकी तलाश में दबिश दे रही है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री और चार हजार रुपये की नकदी भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें