फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rana Sanga Controversy: सपा सांसद के घर किया हमला, करणी सेना ने फिर दी चेतावनी; कहा-12 अप्रैल को रहें तैयार

Fri, 28 Mar 2025 11:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Karni Sena News: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर हमला करने वाली करणी सेना के अध्यक्ष ने एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में 12 अप्रैल को तैयार रहने के लिए कहा गया है, जिसके बाद पुलिस की चिंता बढ़ गई है। 

 
विज्ञापन
ओकेन्द्र राणा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SP MP News: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के घर तोड़फोड़ और पथराव करने वालों ने सोशल मीडिया पर फिर चुनाैती दी है। इस बार 12 अप्रैल को कार्यकर्ताओं सहित अधिक से अधिक संख्या में लोगों से जुटने का आह्वान किया गया है। इसे लेकर पुलिस की चिंता बढ़ गई है। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: दो FIR लेकिन मामूली धाराएं...करणी सेना का जिक्र तक नहीं, पुलिस ने इसलिए कर दी लीपापोती



 

एक और बयान सोशल मीडिया पर किया जारी
राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के महाराणा सांगा पर दिए बयान पर क्षत्रीय करणी सेना ने बुधवार को बवाल किया था। सांसद आवास के बाहर तोड़फोड़ और पथराव किया था। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने बवाल से पहले सोशल मीडिया पर ऐलान किया था। इस पर लोगों ने प्रतिक्रिया दी थी। इसके बाद सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे थे। इस घटना के बाद एक दिन बाद ओकेंद्र राणा का एक और बयान सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसको लेकर पुलिस की चिंता बढ़ गई है।

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: पुलिस ने पकड़े जो युवा छुड़वा लिए...कोई और हो तो बता दें; करणी सेना ने किया 'एक्स'


 

12 अप्रैल की दी गई तारीख
इसके बाद फेसबुक पर टीम ओकेंद्र राणा हरियाणा नाम से बनी आईडी पर वीडियो जारी किया है। इसमें एक पोस्ट भी है, जिसमें लिखा है कि आओ आगरा, चलो आगरा, 12 अप्रैल को महाराणा राणा सांगा की जयंती मनाएंगे। वहीं पत्थरबाजों से भी मिलेंगे। हम गद्दार नहीं, हकदार हैं इस देश के। मैं माफ भी कर देता, मगर चोट मेरे पूर्वजों के बलिदानों को लगी है। लोगों से बड़ी संख्या में जुटने की अपील भी वीडियो में की गई है।

ये भी पढ़ें -  UP: सपा सांसद के घर हमले के बाद ऐसे थे हालात? दरोगा-इंस्पेक्टर घायल; फिर भी मौके पर नहीं पहुंचे अधिकारी
विज्ञापन

पोस्ट पर खूब आ रहीं प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस पोस्ट और वीडियो को शेयर भी किया जा रहा है। इससे पहले आकेंद्र राणा ने मंगलवार और बुधवार को भी पोस्ट की थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें