फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, निकाह से पहले दुल्हन के परिवार पर हमला, पिता समेत चार घायल

Wed, 02 Nov 2022 09:33 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दो युवकों ने सड़क पर बैठे कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी थी। दुल्हन के पिता ने इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे बौखलाए युवकों ने दुल्हन के परिवार पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के नाऊ की सराय में मंगलवार की रात निकाह से पहले दुल्हन के परिवार पर हमला बोल दिया गया। हमले में दुल्हन के पिता समेत चार लोग घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बताया जाता है कि कुत्ते पर बाइक चढ़ाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने हमला कर दिया।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नाऊ की सराय निवासी हबीब की बेटी रुखसार का निकाह था। मंगलवार रात को हाथरस के सादाबाद से बरात आई। रात तकरीबन 11 बजे दुल्हन के पिता और अन्य परिजन मैरिज होम जाने के लिए घर के बाहर खड़े थे। रास्ते में उनका कुत्ता बैठा था, तभी दो युवक बाइक से वहां पहुंचे। युवकों ने सड़क पर बैठे कुत्ते पर बाइक चढ़ा दी।

डंडे और ईंट-पत्थर भी चले

दुल्हन के पिता हबीब ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों युवक बौखला गए। आरोपी उनसे गालीगलौज करने लगे। उस वक्त मामला शांत हो गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और हबीब के परिवार पर हमला बोल दिया। उन्होंने हबीब और उनके परिजनों से मारपीट कर दी। ईंट-पत्थर भी चले। घटना पास के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।   

UP: एटा में यूपी पुलिस की उगाही रेट लिस्ट हुई वायरल! SSP ने दिए जांच के आदेश, पोस्ट डालने वाले को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में दुल्हन के पिता हबीब, चाचा हफीज, हफीज की पत्नी परवीन और एक रिश्तेदार घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा गया। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोपियों के खिलाफ थाना खंदौली में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर आनंदवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल लोगों का मेडिकल कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें