फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ रह रही युवती की जांच को पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला

Wed, 31 Oct 2018 06:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में महिला की बरामदगी के लिए एटा के थाना भत्तरा से आई पुलिस के साथ महिला के प्रेमी के परिजनों ने अभद्रता की। लोगों ने

विज्ञापन

जमकर हंगामा किया। इस बीच भीड़ में कुछ उपद्रवी पुलिस पार्टी की बोलेरो की चाबी लेकर भाग गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एक वृद्ध महिला समेत तीन को हिरासत में लिया। उसने पूछताछ की जा रही है। 

थाना क्षेत्र के मोहल्ला आवगंगा निवासी रामू पुत्र कैलाश शादीशुदा है। उसने पत्नी को छोड़कर मौसेरी बहन के साथ कोर्ट मेरिज कर ली है। उधर युवती के परिजनों ने एटा थाने में बहला फुसला कर ले जाने की एफआईआर दर्ज कराई। युवती की जानकारी मिलने पर एटा के थाना भत्तरा के उपनिरीक्षक अभिलास सिंह, महिला कांस्टेबल कुसुम सिंह और एक कांस्टेबल आरोपी के घर पहुंचे। उनके साथ युवती के परिजन भी साथ थे। 
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही महिला कांस्टेबल कुसुम सिंह घर के अंदर गई, वैसे ही महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई हो गई। शोरशराबा सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को घेर लिया। इस बीच कुछ उपद्रवी युवकों ने पुलिस की प्राइवेट बोलेरो गाड़ी की चाबी निकालकर
भाग गए। 

एटा पुलिस ने खुद को घिरता देख स्थानीय थाना पुलिस से संपर्क किया और फोर्स मांगा। स्थानीय पुलिस के पहुंचने पर हंगामा कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने आरोपी युवक की मां, भाई और चाचा को हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों को लेकर थाने आई और पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि एटा पुलिस एक महिला के बयान दर्ज कराने के लिए आई थी। इस दौरान उनके साथ कहासुनी हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें