जेल भेजने का डर दिखाकर लूटे थे 43 लाख रुपये
आरोप है कि अधिकारियों ने कारोबारी को जेल भेजने का डर दिखाकर 43 लाख रुपये लूट लिए गए थे। इस मामले में थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें असिस्टेंट कमिश्नर अजय कुमार, वाणिज्य कर अधिकारी शैलेंद्र कुमार, सिपाही संजीव कुमार और निजी गाड़ी चालक दिनेश कुमार को नामजद किया गया।
सिपाही और चालक को पुलिस ने जेल भेज दिया। दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया। आईजी नवीन अरोरा ने फरार दोनों अधिकारियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था।
सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने पूर्व में मेरठ कोर्ट में समर्पण के लिए प्रार्थनापत्र डाला था। मगर, वो हाजिर नहीं हुए। अब हाईकोर्ट में समर्पण प्रार्थनापत्र डाला है। दोनों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं।
23 अगस्त को एक महीना नोटिस देने की अवधि का पूरा हो जाएगा। दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मगर, लूट की रकम बरामद नहीं हो सकी है। अधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद ही लूटे गए 43 लाख रुपये बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।