फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: हनी ट्रैप में फंसने की आशंका पर फौजी को एटीएस ने उठाया, छुट्टी पर आया था गांव

Mon, 21 Sep 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जनपद के एक गांव के रहने वाले फौजी को रविवार को आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने उठा लिया। वह पंजाब के फिरोजपुर में तैनात है। दस दिन पहले ही छुट्टी पर आया था। फौजी के हनी ट्रैप में फंसने की आशंका है, उससे गोपनीय स्थान पर पूछताछ की जा रही है। स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं है। 

विज्ञापन


फतेहाबाद के एक गांव का रहने वाला फौजी वर्ष 2017 में सेना में भर्ती हुआ था। पहले वह हैदराबाद में तैनात था। बाद में उसको पंजाब के फिरोजपुर भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, दस दिन पहले फौजी छुट्टी पर अपने गांव आया था। 


यह भी पढ़ें- आगरा में स्पा सेंटर के तीन वीडियो वायरल, ग्राहकों के सामने युवतियों कर रहीं कैटवॉक
विज्ञापन


रविवार सुबह एटीएस की टीम गांव पहुंची। लोग को समझ पाते, उससे पहले ही फौजी को पकड़कर ले गई। फौजी के फिरोजपुर में तैनाती के दौरान हनी ट्रैप में फंसकर मोबाइल से गोपनीय सूचनाएं लीक करने की आशंका है। खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी हो गई थी। 

इस पर फौजी को गांव से पकड़ लिया गया। उससे एटीएस और आर्मी इंटेलीजेंस पूछताछ कर रही है। उसके मोबाइल को चेक किया जा रहा है। व्हाट्सएप की चैट भी देखी जा रही है। इस संबंध में एटीएस के अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। पुलिस को भी मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें