त्योहार के मौसम में खराब और कैशलेस एटीएम ने लोगों की सिरदर्दी बढ़ा दी है। लोग अपने ही पैसों की तलाश में एक से दूसरे एटीएम में दर-दर भटकते दिखे। अमर उजाला ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर पड़ताल की। शहर के औसतन 55 फीसदी एटीएम की हालत खस्ता रही।
ये भी पढ़ें: दर्दनाकः तमिलनाडु के सेलम में आगरा के पति-पत्नी सहित तीन की हत्या, बच्चा लापता
त्योहार के दौरान लोगों का खर्चा बढ़ जाता है। मेहमानों के स्वागत से लेकर दूसरों के यहां जाने तक जेब ढ़ीली हो जाती है। ऐसे में पैसों की जरूरत आन पड़ती है। इस समय भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। खर्चा बढ़ा हुआ है और नकद की किल्लत बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद हिंसा: संपत्ति नुकसान की भरपाई शुरू, चार लाख रुपये हुए जमा
इसमें एटीएम कोढ़ में खाज का काम कर रहे हैं। जिले में 470 एटीएम हैं। यूं तो यह अच्छा-खासा आंकड़ा है, लेकिन इनमें से आधे कैशलेस हैं या तकनीकी रूप से खराब हैं।
ये भी पढ़ें: कलयुगी बेटे की करतूतः प्रेमिका के साथ मिलकर मां को उतारा था मौत के घाट
इसको लेकर आवास विकास, बल्केश्वर, पुरानी मंडी, फतेहाबाद रोड, शाहगंज, बोदला सिकंदरा रोड में जाकर पड़ताल की गई। यहां एटीएम बंद और कैशलेस पाए गए। लोग व्यवस्था को कोसते हुए मायूस होकर लौट रहे थे।
यहां नहीं मिला कैश:
इंडियन ओवरसीज बैंक--आवास विकास
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया--बल्केश्वर
इंडियन ओवरसीज बैंक--फतेहाबाद रोड
बैंक ऑफ बड़ौदा--पुरानी मंडी
एचडीएफसी--बोदला सिंकदरा रोड
बैंक ऑफ इंडिया--बोदला सिकंदरा रोड
आईसीआईसीआई--बोदला सिकंदरा रोड
बैंक ऑफ बड़ौदा--बोदला सिकंदरा रोड
केनरा बैंक--शाहगंज