फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटर अरुण मौर्य के इतिहास को तलाश रहा कादरवाड़ी, किसके इशारे पर की वारदात?

Sun, 23 Apr 2023 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

अतीक-अशरफ को मारने वाले कासगंज के कादरवाड़ी गांव के शूटर अरुण मौर्य ने किसके इशारे पर इतनी बड़ी वारदात को अंजाम दिया? शूटर के माता- पिता अभी भी गांव में नहीं लौटे हैं।
 
विज्ञापन
शूटर अरुण और गांव स्थित उसका घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया अतीक अहमद एवं अशरफ की हत्या के मामले में कादरवाड़ी के शूटर अरुण मौर्य को लेकर गांव के लोग लगातार अरुण से जुड़ी खबरें सोशल मीडिया पर सर्च कर रहे हैं। हर कोई शूटर के बारे में अधिक से अधिक जानकारी लेना चाह रहा है। गांव के लोगों के बीच शूटर को लेकर चर्चाएं बनी हुई हैं।

विज्ञापन

 

गंगा किनारे है गांव 

6000 की आबादी वाले कादरवाड़ी गांव में करीब 2500 मतदाता हैं। हिंदू मुस्लिम सभी वर्गों के लोग यहां रहते हैं। यह गांव गंगा किनारे का गांव है। गांव में कभी कोई इतना बड़ा अपराधी नहीं रहा। जिसके बारे में कौतूहल बना हो। गांव के लोग भी शूटर अरुण मौर्य के इस सनसनीखेज मामले के बाद ही उसको जान पाए कि वह गांव का है। क्योंकि अरुण का जन्म पानीपत में हुआ और वह वहीं रहता है। गांव में आना जाना कुछ ही बार हुआ।

ये भी पढ़ें - अतीक-अशरफ हत्याकांड : शूटरों ने माफिया के साबरमती जेल से निकलते ही शुरू कर दिया था ऑपरेशन अतीक, कर रहे थे रेकी

विज्ञापन

जानकारी जुटी रहे ग्रामीण 

अरुण मौर्य का हत्याकांड में कनेक्शन सामने आने के बाद यहां के लोग हैरत में रहे। गांव के लोग मोबाइल पर जो भी माफिया अतीक हत्याकांड से जुड़ी खबरें चलती हैं उन्हें बड़े कौतूहल के साथ देख और सुन रहे हैं। मीडिया के हर माध्यम पर ग्रामीणों की नजर है। हर कोई अरुण के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी करना चाह रहा है। लोगों में यह भी जिज्ञासा है कि अब क्या होगा। अरुण ने किसके इशारे पर वारदात को अंजाम दिया। तमाम सवाल ग्रामीणों के जहन में हैं। 

ये भी पढ़ें - तस्वीरें: 210 किमी तक विचरण कर चंबल की और लौट रहे घड़ियाल, कैमरों से देखी गई लोकेशन
विज्ञापन

गांव में जारी है सुरक्षा

प्रधान प्रतिनिधि प्रभात सक्सेना बताते हैं कि गांव के युवा जो मोबाइल चलाते हैं वे मोबाइल पर ज्यादा से ज्यादा खबरें अरुण के बारे में जानना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि गांव में सुरक्षा जारी है। अभी तक अरुण के माता पिता घर नहीं लौटे हैं। वे डरे हुए हैं, लेकिन पुलिस के संपर्क में हैं।

ये भी पढ़ें - Mathura: मृतक आश्रित कोटे से नौकरी पाने वाले सगे भाइयों पर केस, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें