फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी की शादी में नेग लेने से इनकार पर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के उगनपुरा गांव में सोमवार की सुबह बेटी की शादी में नेग लिए जाने से इनकार किए जाने पर हुए विवाद में मारपीट और पथराव हो गया। जिसमें दुल्हन की चचेरी बहन समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

उगनपुरा के रमेश की बेटी सोनम की 2 दिसंबर को शादी थी। शादी में उन्होंने पड़ोसी प्रेमनरेश पक्ष को न्योता नहीं दिया था। सोमवार की सुबह उनके घर पर पड़ोसी नेग देने के लिए पहुंचे। रमेश ने नेग लेने से इनकार कर दिया। जिस पर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर भी चले। इसमें दुल्हन की चचेरी बहन कल्पना पुत्री मुन्नालाल, प्रेमनरेश का बेटा बंटी घायल हो गया। कुछ और लोग भी चुटैल हुए हैं। सूचना पर पहुंची बाह पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए बाह सीएचसी पर भर्ती कराया।
जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने रमेश, नीटू और दूसर पक्ष के प्रेमनरेश व राहुल को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पूछे जाने पर इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि लेनदेन के विवाद में मारपीट हुई है। घायलों का मेडिकल कराया है। मौके से गिरफ्तार चार लोगों को पकड़ा गया है। सभी आरोपियों को शांतिभंग में चालान किया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें