फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: असम राइफल के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई...परिजनों के नहीं रुके आंसू; VIDEO

Mon, 28 Apr 2025 10:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के मलपुरा के रहने वाले असम राइफल के जवान राजपाल का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव पहुंचा तो हजारों की संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। सैनिक राजपाल 12 असम राइफल में तैनात थे। 2005 में भर्ती हुए थे। इस दौरान 29 पैरा के 12 जवान और एक जेसीओ ने सैन्य सम्मान के साथ उन्हें सलामी दी। 
 
विज्ञापन
असम राइफल के जवान को सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा कस्बा के रहने वाले 42 वर्षीय राजपाल सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह 2005 में असम राइफल में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे, नागालैंड में तैनाती के दौरान उनकी आकस्मिक मौत हो गई थी। वह करीब 20 दिन पहले ही अवकाश खत्म करके नौकरी पर गए थे, शनिवार को राजपाल की मौत की सूचना परिजनों को मिली थी, रविवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो अंतिम विदाई के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन


मलपुरा कस्बा से लेकर जवान के खेत तक शव यात्रा निकाली गई, सैनिक सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया उनके बड़े बेटे सूरज ने मुख्य अग्नि दी। मृतक जवान अपने पीछे बेटे राहुल, सूरज, पत्नी ममता, भाई दिगंबर सिंह छोड़ गए हैं । जवान राजपाल को 29 पैरा के जेसी ओ मनोज ने 12 जवानों के साथ सलामी दी, साथ ही उनकी यूनिट से नायब सूबेदार जगदीश चंद्र और चार जवान भी गांव पहुंचे थे।

ये भी पढ़ें -  UP: मेरी हत्या कराना चाहती है सरकार...करणी सेना ने इस तरह किया हमला, सपा सांसद ने बताया दहशत को वो मंजर
विज्ञापन



 

एक घंटे तक रुका अंतिम संस्कार, कारण स्पष्ट नहीं
मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश 1 घंटे तक रुका जवान का अंतिम संस्कार असम राइफल के जवान राजपाल की मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने और मौके पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण ग्रामीण और जवानों के बीच काफी देर तक बातचीत का दौर चलता रहा जिसके करीब 1 घंटे बाद नायब तहसीलदार रजनीश रंधावा ने नागालैंड में डॉक्टर से जवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर बातचीत की उसके बाद जवान का अंतिम संस्कार किया गया।

ये भी पढ़ें -   UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती


 
विज्ञापन

अंतिम विदाई देने पहुंचे ये लोग
इस दौरान नायब तहसीलदार रजनीश रंधावा, रीता सिंह लेखपाल, जिलाध्यक्ष गोविंद शर्मा, हिम्मत चौधरी, जीतू चौधरी, केपी सिंह, पूर्व सैनिक सुरेश बाबू, अर्जुन सिंह, सुबेदार उग्रसेन, सूबेदार बादाम सिंह, श्याम वीर चाहर आदि लोग मौजूद रहे।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें