मिलन के दोस्त राहुल का दो दिन पहले चौहटना के कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। तब राहुल का पक्ष मिलन ने लिया था। इस पर युवकों ने गोली मारने की धमकी दी थी। मिलन के भाई सुनील कुमार ने चौहटना के अमन और उसके दो अज्ञात साथियों के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में दबिश दे रही है। वह फरार हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना अध्यक्ष ओकेंद्र राणा की खुली धमकी, जब तक तोड़ेंगे नहीं, छोड़ेंगे नहीं...अखिलेश को भी खुली चुनौती
गुलफाम हत्याकांड में इनाम घोषित करने की तैयारी
ताजगंज के गुलफाम हत्याकांड में दोनों आरोपियों को चिह्नित किया जा चुका है, लेकिन फर्जी वीडियो डालने के बाद दोनों फरार चल रहे हैं। उनकी तलाश में पुलिस टीमें राजस्थान में दबिश दे रही हैं। पुलिस अब रिश्तेदारों को तलाश कर रही है। अभी तक दोनों हत्यारोपी हाथ नहीं लग पा रहे हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी जल्द नहीं होती है तो इनाम घोषित किया जाएगा। पुलिस ने शनिवार की देर रात इलाके में पैदल गश्त की।