फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम राइफल में तैनात हवलदार की हृदयगति रुकने से हुई मौत

विज्ञापन
16एमएनपी-32-गांव तरौली में सेना के जवान की अंत्येष्टि में सलामी देते गार्ड - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। असम राइफल्स में तैनात गांव तरौली निवासी हवलदार की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बुधवार को शव गांव पहुंचा, वहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पूर्व सदर विधायक सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव तरौली निवासी हरीश कुमार (50) वर्ष 2008 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनात असम के कचार क्षेत्र के सिलचर में थी। बीते रविवार को अचानक हरीश को सीने में दर्द की शिकायत हुई। साथियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। गांव में हरीश की मौत की खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया, परिजन शव को लेने के लिए असम रवाना हो गए। बुधवार की दोपहर शव गांव पहुंचा। आगरा से आई गारद ने हरीश को अंतिम सलामी दी, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके सूबेदार पीके राघव, हवलदार हरिश्चंद्र, आदित्यनाथ, विक्रम, लांस नायक नवीन राजपूत, सोनू मौजूद रहे। वहीं पूर्व सदर विधायक राजकुमार उर्फ राजू यादव, आलोक गुप्ता, आशू वर्मा, अजय सिंह कुशवाहा व थाना पुलिस भी मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें