फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा किला में नहीं मनेगा कोई जश्न: छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम के बाद एएसआई ने लिया निर्णय, अब अनुमति नहीं

Thu, 22 Feb 2024 07:37 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा किला में अब कोई जश्न नहीं मनेगा। छत्रपति शिवाजी जयंती कार्यक्रम के बाद एएसआई ने कार्यक्रमों की अनुमति नहीं देने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
तिरंगी रोशनी से जगमग आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजनगरी में आगरा किला के दीवान-ए-आम में छत्रपति शिवाजी जयंती के दो कार्यक्रम होने के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने तय किया है कि अब भविष्य में दीवान-ए-आम परिसर में जश्न, संगीत आदि के कार्यक्रम नहीं होंगे। इसकी अनुमति महानिदेशक स्तर से नहीं दी जाएगी। किले के दीवान-ए-आम में आई दरारों और मरम्मत में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


19 फरवरी को आगरा किला के दीवान-ए-आम में छत्रपति शिवाजी जयंती पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस और केंद्र सरकार के मंत्रियों ने हिस्सा लिया था। एक साल पहले इसी कार्यक्रम के दौरान आवाज का स्तर ज्यादा होने से धमक के कारण 450 साल से ज्यादा पुराने किले के दीवान-ए-आम की दीवारों में दरारें आ गई थीं।

ऐतिहासिक स्मारक को क्षति न पहुंचे, इसलिए पुरातत्व महानिदेशक ने अब भविष्य में अनुमति न देने का निर्णय लिया है। अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि जो दिक्कतें सामने आई हैं, वो न बढ़ें, इसके लिए यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें