फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असगर अली हत्याकांड: आधी रात को कार से कुचला कारोबारी, लाइव वीडियो मिला; काैरई टोल का सीसीटीवी गायब

Tue, 15 Sep 2026 08:27 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में ट्रांसपोर्टर असगर अली की कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस को जांच के दौरान कौरई टोल का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल रहा है।  पुलिस कार में सवार लोगों की पहचान के लिए हाईवे के अन्य कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
 
विज्ञापन
कार की टक्कर से ट्रांसपोर्टर की माैत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ट्रांसपोर्टर हत्याकांड की विवेचना में जुटी पुलिस को कार में सवार लोगों की जानकारी के लिए फुटेज नहीं मिल पा रहे है। काैरई टोल के कर्मचारियों ने फुटेज नहीं होने की बात कही है। इस पर पुलिस अन्य स्थानों पर लगे कैमरों के फुटेज जुटाने के प्रयास में लगी है।
विज्ञापन


 

मेवाती गली शाहगंज निवासी असगर अली की 4 अप्रैल को कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने पहले हादसे की प्राथमिकी दर्ज की थी। बाद में हादसे की धारा को हत्या में तरमीम किया गया। एक आरोपी रवि यादव के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया गया। पीड़ित परिजन ने हत्या की साजिश में एक जीएसटी अधिकारी, उनके पति नगर निगम के अधिकारी सहित अन्य पर शक जताया था। उनकी संलिप्तता की भी जांच जारी है।

मामले में रवि यादव की ओर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस की विवेचना पर सवाल उठाए थे। इस पर कोर्ट ने सभी तथ्यों को शामिल करते हुए अग्रिम विवेचना के निर्देश दिए हैं।
 

पुलिस ने काैरई टोल के फुटेज लेने के लिए कर्मचारियों से संपर्क किया। मगर उनका कहना था कि फुटेज मिल नहीं रहे हैं। सिर्फ टोल से निकलने के दाैरान नंबर प्लेट के ही फुटेज दिए गए हैं। इससे यह नहीं पता चल सका कि कार में और कितने लोग सवार थे।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने फिर से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। एसीपी गाैरव सिंह ने बताया कि घटनास्थल से लेकर हाईवे पर कई जगह पर कैमरे लगे हैं। इन सभी को देखा जा रहा है। जहां भी घटना के दिन के फुटेज मिलेंगे, उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें