फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसरा आवासों का भी अब होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कांशीराम कॉलोनी नगला कीरत के आवासों में सामने आई धांधली के बाद प्रशासन अब आसरा आवासों का भी सत्यापन कराएगा। करहल रोड पर बनाए गए आसरा आवासों में आवास विहीन गरीब लोगों को पात्रता केे आधार पर आवास दिए गए हैं। आसरा आवासों की जमीनी हकीकत जानने के लिए आवासों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी में आवास पाने वाले तमाम लोगों की ओर से आवंटित आवास किराए पर उठाने और कई आवासों में लंबे समय से ताला बंद होने के मामले सामने आए हैं। सत्यापन में चिन्हित किए गए 222 आवासों के आवंटियों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। डूडा कार्यालय में उनको अपना जवाब दाखिल करना है। कांशीराम कॉलोनी में धांधली सामने आने के बाद प्रशासन ने आसरा आवासों का भी सत्यापन कराने का निर्णय लिया है।
करहल रोड स्थित आसरा आवास में 33 ब्लॉक में बनाए गए 396 आवासों में पात्रता के आधार पर आवास विहीन गरीब लोगों को आवास आवंटित किए गए हैं। आसरा आवासों को भी किराए पर उठाए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने आसरा आवासों में रहने वालों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए डूडा, तहसील, नगर पालिका, राजस्व विभाग, संबधित पुलिस की टीम बनाई जाएगी। भौतिक सत्यापन करने केे लिए गठित की गई टीम ही मौके पर जांच करने के बाद अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपेगी।
विज्ञापन

-----
आसरा आवासों का भौतिक सत्यापन कराने के लिए पंाच विभागों की टीम गठित होंगी। आवंटियों द्वारा की गई धांधली का सत्यापन में ही खुलासा होगा। नोटिस के बाद आवंटियों के जवाब मिलने के बाद आवंटित आवास निरस्त तक करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें