फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: मैनपुरी में बोले ओवैसी- भाजपा जुमलेबाज पार्टी तो सपा में जाति विशेष का होता है विकास

Sun, 13 Feb 2022 07:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री बाबा जी कहते हैं कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के जरिये विकास कार्य किये हैं। ये इनकी जुमलेबाजी है, भाजपा ने आज तक झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया है।
विज्ञापन
मंच पर नेताओं के साथ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को मैनपुरी के भोगांव स्थित नेशनल डिग्री कॉलेज में चुनावी जनसभा की। जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने भाजपा और सपा जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी झूठ और जुमलेबाज पार्टी है और सपा की सरकार में एक जाति विशेष को ही रोजगार दिया जाता था। दोनों पार्टियों ने एक विशेष वर्ग के साथ धोखा किया है। 

भाजपा को निशाने पर लिया

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबा जी कहते हैं कि हमने प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के जरिये विकास कार्य किये हैं। ये इनकी जुमलेबाजी है, भाजपा ने आज तक झूठ बोलकर लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में जन अधिकारी पार्टी गठबंधन की सरकार बनती है तो बाबू सिंह कुशवाहा मुख्यमंत्री होंगे और तीन उपमुख्यमंत्री होंगे। इनमें से एक पिछड़े वर्ग से, एक मुस्लिम और एक दलित वर्ग का उपमुख्यमंत्री होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी भूपेंद्र शाक्य को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा ने पूरे प्रदेश में चार पैर के जानवर छोड़ रखे हैं, जिससे किसान परेशान हैं। इसके बाद उन्होंने सपा पर भी निशाना साधा। कहा कि सपा की जब प्रदेश में सरकार बनती है तब-तब एक विशेष वर्ग को रोजगार से उपेक्षित रखकर एक जाति विशेष को अधिकारी से लेकर छोटे से छोटे पद पर सरकारी नौकरी मिलती है। 

Trending Videos
विज्ञापन

अखिलेश पर कसा तंज

अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने कांग्रेस, बसपा से गठबंधन किया, लेकिन भाजपा को रोक नहीं पाए। इस बार भी वह हमें इस्तेमाल कर सत्ता की सीढ़ी चढ़ना चाहते हैं, जो अब मुमकिन नहीं होगा। इससे पूर्व जन अधिकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली एक पार्टी है वह जातीय गणना कराने से लगातार भाग रही है। उनकी पार्टी जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी से कतराती है। समाजवादी पार्टी जब जब सत्ता में आयी है तब-तब पिछड़े वर्ग को और मुस्लिम समाज को सिर्फ धोखा ही मिला है। 

'लखनऊ में जाकर सो जाता है भाजपा विधायक' 

ओवैसी ने कहा कि भोगांव की जनता ने पिछले चुनाव में भाजपा के विधायक को चुना था। लेकिन भाजपा का विधायक अपने क्षेत्र में न रहकर लखनऊ में जाकर सो जाता है। वहीं, पूर्व में चुने गए सपा विधायक को भी भोगांव क्षेत्र में विकास न कराने की बात उन्होंने घेरा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें