मैनपुरी/ घिरोर। शुक्रवार को बीएसए के निर्देश पर नगर क्षेत्र और कस्बा घिरोर में ब्लॉक स्तरीय उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर क्षेत्र की उड़ान प्रतियोगिता में आवास के छात्र आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नगर क्षेत्र की उड़ान प्रतियोगिता मोहल्ला चौथियाना स्थित कंपोजिट विद्यालय में नगर शिक्षाधिकारी मनींद्र सिंह यादव की देखरेख में हुई। प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय आवास विकास के छात्र आर्यन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंकी के मृत्यंजय देव द्वितीय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला कीरत की मुस्कान और अवधनगर की शिवा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विकास खंड घिरोर की उड़ान प्रतियोगिता खंड शिक्षाधिकारी कौशल कुमार की देख रेख में आयोजित हुई।
इस दौरान एकेडमिक रिसोर्स पर्सन अवधेश कुमार, यादवेंद्र यादव, शिवराज सिंह पाल, उपमा मिश्रा आदि का सराहनीय योगदान रहा। नगर क्षेत्र में परीक्षा के दौरान प्रधानाध्यापिका रंजना मिश्रा, क्षमा भदौरिया, अमिता कुशवाह, मयंक मिश्रा, ब्रजेश शाक्य, सुरेश चंद्र, महेश मिश्रा, अनुराग तिवारी आदि का सराहनीय योगदान रहा।