फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी परसादी लाल कश्यप ने जताई खुशी

विज्ञापन
अलीगंज में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी वृद्घ का माला पहना कर सम्मान करते लोग- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
अलीगंज (एटा)। कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटने के बाद जहां पूरा देश जश्न मना रहा था। वहीं दूसरी ओर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी और पूर्व जनसंघ स्वयंसेवक की आंखें नम हो गईं। आंखों में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की याद थी और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

कश्मीर से अनुच्छेद 370और 35ए हटते ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथी डा. परसादी लाल कश्यप की आंखें नम हो गईं। उन्होंने बताया कि 1946 से संघ का सेवक रहा हूं। महात्मा गांधी की हत्या में संघ पर लगे आरोप में 1953 में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर जेल में रहा था। उस पल को याद कर वे बोले कि वो बहुत कठिन वक्त था, लेकिन डा. मुखर्जी ने हार नहीं मानी। रुकते हुए बोले कि उनके साथ कठुआ जेल भी देखी। बहुत खुश हूं कि अंतिम सांस लेने से पहले कश्मीर से धारा 370 हट गई। इसकी उम्मीद नहीं थी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की इच्छा पूरी हुई। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हत्या में शामिल शेख अब्दुल्ला तथा पंडित नेहरू जैसों की जांच भी सरकार कराए। देश में मुखर्जी के 10-15 साथी ही जीवित बचे होंगे। उन्हें देश के प्रधानमंत्री सम्मानित करें। जिससे हम लोगों को कश्मीर की नई आजादी की खुशियां और बढ़ सके। इस दौरान लोगों ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें