फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक की ऊपरी मंजिल पर लग रहा था हार जीत का दांव

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। स्टेशन रोड पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक शाखा की ऊपरी मंजिल पर जुआ चल रहा था। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से हजारों की नकदी बरामद हुई।
विज्ञापन

सोमवार को गश्त के दौरान इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप को सूचना मिली कि स्टेशन रोड पर आईसीआईसीआई बैंक की ऊपरी मंजिल पर नितिन गुप्ता अपने मकान में जुआ खिलवा रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने जब दबिश दी तो वहां जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने सभी पांच लोगों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार इनके कब्जे से हजारों की नकदी बरामद हुई। पूछताछ करने पर पकड़े गए लोगों ने अपने नाम नितिन गुप्ता, विपिन चौधरी निवासी स्टेशन रोड, मनीष कुमार निवासी मोहल्ला खरगजीत नगर, गोविंद निवासी दरीबा और पुष्पेंद्र निवासी वंशीगोहरा बताया। कोतवाली पुलिस ने सभी के विरुद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें