फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव को 72 घंटे के लिए किया गया सील

विज्ञापन
16एमएनपी-20-भोगांव में कोविड वार्ड का निरीक्षण करते जिलाधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव कस्बे में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कस्बे को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने हॉटस्पॉट और बफर जोन का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एसडीएम सुधीर कुमार को निर्देशित किया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे। जो भी इस क्षेत्र में जाए उसका विवरण पंजिका में अंकित किया जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे वैश्विक महामारी के खतरे को समझें और सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ ही मास्क का प्रयोग करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रवासी मजदूर प्रत्येक दशा में 21 दिन तक अपने घरों में ही रहें। वार्ड स्तर पर गठित निगरानी समितियां प्रवासी श्रमिकों पर नजर रखें। यदि अन्य प्रदेशों से आया कोई व्यक्ति घर के बाहर मिले तो उसकी सूचना तत्काल जिला मुख्यालय के कंट्रोल रूम को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें