फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव में दिनदहाड़े लाखों की लूट करने वाले गिरफ्तार

विज्ञापन
19एमएनपी-11-पुलिस लाइन में भोगांव में लूट के आरोपियों से पूछताछ करते एसपी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव में दिनदहाड़े लाखों की लूट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोगांव क्षेत्र के मोहल्ला जौहरी में नामजद व उसके साथियों ने मंगलवार की सुबह बच्चे को गन प्वाइंट पर लेकर करीब 18 लाख के जेवर व नकदी लूट की वारदात अंजाम दी थी। बृहस्पतिवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर लूटकांड का खुलासा किया। वारदात अंजाम देने वाले तीनों ही लुटेरे पकड़ लिए गए हैं। लूटी गई नकदी और तकरीबन सभी जेवर बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार पांडेय ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में मंगलवार की सुबह एक घर से हुई लाखों के लूटकांड से पर्दा उठाया। एसपी ने बताया कि मोहल्ला जौहरी निवासी 70 वर्षीय आशा देवी के घर में मंगलवार की सुबह मोहल्ला पटी गली निवासी अरशद उर्फ पिद्दी अपने दो साथी सौरभ निवासी मोहल्ला हथियापौर और सनी निवासी मोहल्ला चौधरी के साथ दाखिल हुआ था। घर में मौजूद आठ वर्षीय सक्षम शर्मा को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों के जेवर व करीब 40 हजार की नकदी लूट ले गए थे। एसपी ने बताया कि बुधवार की रात सूचना पर पुलिस ने पजाओ टीला के पास से तीन लुटेरों को दो तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अरशद उर्फ पिद्दी ने बताया कि वारदात में उसके साथ सौरभ और सनी शामिल थे। लूटा गया तकरीबन शत प्रतिशत जेवर व 40 हजार की नकदी बरामद कर ली गई। एसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी एक चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं।
नशे में भूल गए थे कारतूस
एसपी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे वारदात के समय नशे में थे। पूछताछ के दौरान बताया कि वह तीन चार दिन से रेकी कर रहे थे। जब वारदात अंजाम देने के लिए पहुंचे तो उनके पास खाली तमंचे थे। कारतूस वह भूल गए थे, लेकिन यह बात उन्होंने किसी के सामने जाहिर नहीं होने दी। वारदात अंजाम देकर सभी अलग-अलग हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें